Kapurthala Prophet Bajinder Singh Accused Molestation News Update | पादरी बजिंदर सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप: ​​​​​​कपूरथला में पीड़िता बोली- चर्च के केबिन में अकेले बैठाया, गलत तरीके से छुआ – Kapurthala News

Actionpunjab
2 Min Read



बॉलीवुड सितारो के साथ पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह।

कपूरथला पुलिस ने मशहूर पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। एक महिला ने पास्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि बजिंदर सिंह जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम के नाम से मसीही सत्संग चलाता ह

.

पास्टर ने वहां उसका फोन नंबर नंबर ले लिया। इसके बाद वह फोन पर अनुचित बातें करने और मैसेज भेजने लगा। महिला ने आगे बताया कि 2022 में पास्टर उसे रविवार को चर्च के केबिन में अकेले बिठाने लगा। वहां वह उसे गलत तरीके से छूता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इस हरकत से बहुत डरी हुई है। उसने अपने और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है।

पीड़िता ने कहा कि अगर उसे या उसके माता-पिता, पति और भाई को कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार बजिंदर सिंह और अवतार सिंह होंगे। थाना सिटी पुलिस ने शिकायत पर न्यू चंडीगढ़ निवासी पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पास्टर बजिंदर सिंह बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के साथ प्रचार करता रहा है। उसके कार्यक्रमों में अक्सर बॉलीवुड सितारे शामिल होते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *