![]()
चूल्हे से भड़की आग में 8 महीने के छोटे भाई की मौत, 3 साल का बढ़ा भाई गंभीर।
चूल्हे से भड़की आग दो मासूम भाइयों के लिए कहर बन गई। हादसे में 8 महीने के विशन की मौत हो गई, जबकि 3 साल का विजय गंभीर रूप से झुलस गया। घटना उदयपुर के मांडवा गांव में रविवार शाम 5 बजे हुई ।
.
शंकर गरासिया और उनकी पत्नी चूल्हे पर खाना बनाने के बाद काम पर चले गए थे। उनके दोनों बच्चे झोपड़े में सो रहे थे। इसी दौरान हवा के झोंके से चूल्हे की आग ने पूरे झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया।
आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को किसी तरह झोपड़े से बाहर निकाला। पिता शंकर गरासिया मौके पर पहुंचे और बच्चों को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
एम्बुलेंस 108 के पायलट लक्ष्मण सिंह मीणा और मेल नर्स अभिषेक पाटीदार ने बच्चों को सिरोही सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 8 महीने के विशन को मृत घोषित कर दिया। 3 साल के विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जारी है।