Falgun festival was celebrated with great pomp in Azamgarh | आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया फाल्गुन महोत्सव: कलकत्ता से आए कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक भजनों पर झूमते रहे भक्त – Azamgarh News

Actionpunjab
3 Min Read


आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया फाल्गुन महोत्सव।

आजमगढ़ जिले में श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा चौक स्थित अठवरिया मैदान मे श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस भजन कार्यक्रम में कोलकाता से आए गायक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम बाबा की ज्योत प्रचलित क

.

आजमगढ़ में देर रात्रि तक भजन सुनते भक्त।

आजमगढ़ में देर रात्रि तक भजन सुनते भक्त।

रात्रि 12 बजे विवेक शर्मा ने संभाला मंच

इसके पश्चात रात 12 बजे कोलकाता से ही आए विवेक शर्मा ने मंच पर अपने कदम रखे तो तालिया की गडगड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा। उन्होंने दानी होकर चुप क्यों बैठा, मेरे सपनों में आए खाटू के बाबा श्याम, दर्जी सीन दे निशान मन्ने खाटू जानो से तथा होली का गीत आज बिरज में होली रे रसिया सुन कर भक्तों को खूब नचाया।

आजमगढ़ में श्री श्याम के भजन में जुटे भक्त।

आजमगढ़ में श्री श्याम के भजन में जुटे भक्त।

दूसरी ओर दिल्ली से आए कार्यक्रम द्वारा मैदान में एक भव्य मंदिर सा पंडाल बनाया गया इसमें खाटू श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी दाएं और मां दुर्गा, दादी राणी सती तथा बाई ओर भगवान शिव मां पार्वती तथा सालासर बालाजी की झांकी सजाई गई थी। मंडल द्वारा भंडारी का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा नेता यशवंत सिंह, गुड्डू मिश्रा, जय नाथ सिंह, , सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने श्याम प्रभु के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।

आजमगढ़ में श्री श्याम जी की पूजा करते भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू।

आजमगढ़ में श्री श्याम जी की पूजा करते भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू।

निकाली गई शोभा यात्रा

इसी क्रम में रविवार को दिन में मारवाड़ी धर्मशाला से निशान यात्रा हाथी, घोड़े तथा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे श्याम प्रभु की रथ पर एक सुंदर झांकी सजाई गई थी। यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से निकाल कर पुरानी सब्जी मंडी जमा मस्जिद पुरानी कोतवाली चौक बड़ा देव होते हुए भी नई गार्डन तक पहुंची। एक और जहां महिलाएं बच्चे पुरूष सारे श्याम प्रभु के एक-एक भजनों पर झूम नाच रहे थे तो दूसरी ओर भक्तगण अबीर-गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियां से होली खेल रहे थे।

आजमगढ़ के अठवारिया मैदान में उपस्थित भक्तों की भारी भीड़।

आजमगढ़ के अठवारिया मैदान में उपस्थित भक्तों की भारी भीड़।

श्याम भक्त अपने प्रभु को देखने के लिए सड़क पर पलक पांडे बेचकर खड़े थे वहीं घर की महिलाएं छत से गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित कर बाबा का स्वागत कर रही थी। जिधर से भी शोभायात्रा निकाली सड़के अबीर-गुलाल से पट गई, मानो ऐसा लग रहा था जैसे आज ही होली हो। जगह-जगह भक्तों द्वारा नाश्ते, चाय, पानी मिष्ठान आदि की व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में शोभित आडूकिया परितोष रुंगटा बंटी, सौरभ डालमिया, ओम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *