Haryana Panipat two brothers beat bull death update | पानीपत में दो भाइयों ने सांड़ को पीट-पीटकर मार डाला: पेड़ से बांधकर मारा, शव को दफनाया, महिला और दो युवक गिरफ्तार – Matlouda News

Actionpunjab
1 Min Read



गांव पलड़ी में सांड़ के मर जाने पर शव को दफनाते हुए।

हरियाणा के पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र के गांव पलड़ी में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। इंदिरा गांधी ग्रामीण बस्ती में एक सरकारी सांड़ एक गाय को परेशान कर रहा था। गाय के मालिकों ने सांड़ को हटाने की कोशिश की। जब सांड़ नहीं माना, तो दो भाइय

.

लोगों ने सरपंच को दी जानकारी

वहीं सांड़ के मर जाने के बाद आरोपियों ने गड्ढा खोदकर सांड़ के शव को दफना दिया। कॉलोनी के लोगों ने घटना की जानकारी सरपंच अशोक कुमार को दी। सरपंच ने मौका देख थाना इसराना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सांड़ के शव को बाहर निकलवाया।

पेट से प्लास्टिक की पॉलीथिन भी मिली

डॉ. देवेंद्र कादियान की टीम ने करीब 6 घंटे तक सांड़ का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में सांड़ के पेट से काफी मात्रा में प्लास्टिक की पन्नियां भी मिलीं। डॉक्टर ने कहा कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामले में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *