unidentified body found wrapped blanket Jhajjar murder crime update | झज्जर में कंबल में लिपटा मिला अज्ञात शव: गांव मेहंदीपुर डाबोदा केएमपी एक्सप्रेसवे के पास मिली लाश, शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान – Jhajjar News

Actionpunjab
2 Min Read



डाबौदा गांव की प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के झज्जर जिले में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में महिला की लाश कंबल में लिपटी हुई पाई गई है। बीती देर रात अज्ञात ने हत्या के बाद शव को केएमपी एक्सप्रेसवे के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमा

.

झज्जर जिले के मेहंदीपुर डाबोदा गांव में महिला की हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर पड़ा पाया गया है। महिला की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। महिला के शरीर पर चाकू के कई बार वार किए जाने के निशान मिले हैं। महिला का शव गांव में सुनसान स्थान पर पाया गया है।

डाबोदा खुर्द गांव में केएमपी एक्सप्रेसवे के पास सोमवार देर रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकरअस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने बरामद हुए शव को लेकर जांच शुरू कर दी है।। मृतका की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है महिला की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *