![]()
मधुमक्खियों 20 आंगनवाड़ी वर्कर पर अटैक किया।
फाजिल्का के प्रताप बाग में आंगनबाड़ी वर्करों की मीटिंग हो रही थी l इस दौरान किसी शरारती तत्व द्वारा पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मार दिया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में उड़ी मधुमक्खियां ने आंगनबाड़ी वर्करों पर अटैक कर दिया l इस दौरान करीब ड
.
आंगनबाड़ी वर्करों की आगू रेशमा रानी ने बताया कि उनकी आज प्रताप बाग में मीटिंग थी l वह जैसे ही पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो युवक रेलवे स्टेशन की तरफ भाग रहे थे l उन्हें शक है कि उनके द्वारा प्रताप बाग में पेड़ पर लगे मधुमक्खी के चट्टे पर पथराव किया गया। इस दौरान मधुमक्खियां उड़ पड़ी और उन्होंने आंगनबाड़ी महिलाओं पर अटैक कर दिया।
उन्होंने बताया कि करीब 20 आंगनबाड़ी वर्कर इसकी चपेट में आई है, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l उधर मौके पर मौजूद डॉक्टर रविंदर ने बताया कि मधुमक्खियां की चपेट में आने से जख्मी हुई महिलाएं अस्पताल में दाखिल हुई है l जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है l