Visit of Additional Director of Agriculture Department | कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक का दौरा: आलूदा में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण, दौसा में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश – Dausa News

Actionpunjab
1 Min Read



कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक पीसी बुनकर दौसा के दौरे पर रहे।

अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) पीसी बुनकर ने मंगलवार को आलूदा ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया एवं किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित अनुदान योजना फार्म पौंड, कांटेदार तारबंदी, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, पौध संरक्षण यंत्र

.

कृषि विभाग के अधिकारियों ने फील्ड भ्रमण कर गेहूं की फसल का जायजा लिया एवं किसानों को किसान गिरदावरी मोबाइल ऐप के बारे जानकारी दी। अतिरिक्त निदेशक ने दौसा में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर वर्ष 2024- 25 में जिले को विभिन्न योजनाओं में आवंटित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को समय पर भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीना, उपनिदेशक उद्यान जेपी मीना, सहायक निदेशक कृषि सुरज्ञान सिंह गुर्जर, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक कुमार मीणा, सहायक कृषि अधिकारी नांगल राजावतान भोलूराम मीना, कृषि पर्यवेक्षक संतोष वर्मा, विश्राम मीना एवं अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *