Jind Narwana Barwala Hansi Assandh Local Buses run inside city|Haryana roadways | जींद में शहर के अंदर से जाएंगी लोकल बसें: CRSU के आगे भी रूकेंगी बसें, GM ने दिए आदेश, बाईपास से जाती थी बसें – Jind News

Actionpunjab
2 Min Read


जींद का नया बस स्टैंड, जहां से बसें शहर के अंदर से होकर जाएंगी।

जींद में नरवाना, बरवाला, हांसी, असंध समेत दूसरे रूटों पर सभी लोकल बसें शहर के अंदर से होकर जाएंगी। जींद रोडवेज जीएम ने कार्यनिरीक्षक को यह आदेश जारी कर बसों के शहर के अंदर से संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। लोकल रूटों की बसें बाईपास से होकर जा र

.

पिंडारा के पास नया बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद लोकल रूट की बसों को पुराने बस स्टैंड व शहर के अंदर से चलाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर कुछ समय तक तो बसें शहर के अंदर से चली लेकिन अब प्राइवेट बस संचालक बसों को शहर के अंदर से ले जाने की बजाय बाईपास से लेकर निकल जाते हैं।

रोडवेज महाप्रबंधक द्वारा जारी किया गया पत्र।

रोडवेज महाप्रबंधक द्वारा जारी किया गया पत्र।

इससे यात्री पुराने बस स्टैंड, लघु सचिवालय के बाहर, एसडी स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी, पटियाला चौक पर बसों का इंतजार करते रह जाते हैं। कुछ विद्यार्थियों और यात्रियों ने इसकी शिकायत समाधान शिविर में डीसी को की तो रोडवेज जीएम ने अब दोबारा से आदेश जारी किए हैं।

इन रूटों की बसें जाएंगी शहर के अंदर से जींद से हांसी, बरवाला, नरवाना, असंध रूट की बसों को नए बस स्टैंड से गोहाना रोड होते हुए लघु सचिवालय, राजकीय कॉलेज, सिविल अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, पटियाला चौक से लेकर जाने के आदेश दिए हैं। इन में प्रत्येक रूट पर 30 से ज्यादा प्राइवेट बस चलती हैं।

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन।

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन।

इसके अलावा रोहतक रूट की बसों को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के आगे ठहराव के आदेश जारी किए गए हैं। जीएम राहुल जैन ने कहा कि सभी बस बाईपास जा रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पेरशानी होती है। उन्होंने कार्य निरीक्षक दिए कि इन सभी रूट की बस शहर के अंदर से चलाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *