PM Modi LIVE | Narendra Modi Uttarakhand Visit Video Update; Mukhba Harsil – Pushkar Dhami | मोदी का उत्तराखंड का दौरा: देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, मुखवा में पूजा करेंगे; हर्षिल में जनसभा संबोधित करेंगे – Dehradun News

Actionpunjab
3 Min Read


पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंचे। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। वे दिल्ली से सुबह 8.30 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम पुष्कर धामी ने स्वागत किया। पीएम सबसे पहले उत्तरकाशी के मुखवा में गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन-पूजन करे

.

मुखवा में पीएम के वेलकम के लिए गांव को फूलों से सजाया गया है। व्यू प्वाइंट भी बनाया गया है। इससे पीएम हर्षिल घाटी समेत माउंट श्रीकंठ व हॉर्न ऑफ हर्षिल देखेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन शुरू किया है। माना जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के बाद पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। CM पुष्पेंद्र धामी ने कहा – इस दौरे से अर्थव्यवस्था, होमस्टे टूरिज्म, बॉर्डर एरिया के गांव के डेवलपमेंट को गति मिलने की उम्मीद है।

पीएम बनने के तीसरे कार्यकाल में उनका यह उत्तराखंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले, PM 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने उत्तराखंड आए थे।

हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे

हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे

PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • उत्तराकाशी के मुखवा में सुबह 9.30 बजे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन-पूजन
  • उत्तरकाशी के हर्षिल में सुबह 10.20 बजे शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी देखेंगे।
  • हर्षिल में सुबह 10.35 बजे पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • हर्षिल में सुबह 10:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 11:30 बजे आर्मी हेलीपैड से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • 12:40 पर PM दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुखवा के इसी मंदिर में पूजा करेंगे पीएम

मुखवा के इसी मंदिर में पूजा करेंगे पीएम

PM नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में अब तक हुए दौरे

  • 20 अक्टूबर, 2017 को पहली बार केदारनाथ आए थे।
  • 7 नवंबर, 2018 को केदारनाथ आए थे।
  • 2019 को पीएम फिर केदारनाथ आए, यहां उन्होंने ध्यान गुफा में ध्यान लगाया था।
  • 5 नवंबर, 2021 को केदारनाथ आए थे।
  • 21 अक्टूबर, 2022 को केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर आए।
  • 12 अक्टूबर, 2023 को मानसखंड (जागेश्वर-आदि कैलाश) दौरा किया।
  • 8 दिसंबर, 2023 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए थे।
  • 28 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया था।

(इसके अलावा प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कई चुनावी रैलियां को संबोधित करने आए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *