Delhi Cabinet Minister Manjinder Singh Sirsa Mohali-Chandigarh Visit Update | पंजाब दौरे पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा: मोहाली में समागम में करेंगे शिरकत, भाजपा कार्यालय पर मीडिया से करेंगे बातचीत – Mohali News

Actionpunjab
1 Min Read



दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वह पहले मोहाली में एक प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में पार्टी आफिस जाएंगे।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज (6 मार्च को) पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मोहाली में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में शामिल होंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ में भाजपा पार्टी मुख्यालय जाएंग

.

जानकारी के अनुसार, मनजिंदर सिंह सिरसा चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला चंडीगढ़ दौरा होगा, जिसके चलते बीजेपी नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा है। इसके बाद वे मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेकेंगे और शुक्राने के समागम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे और दोपहर 3 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *