faridabad Family falls drain 2 children died crime haryana | update | फरीदाबाद में परिवार बाइक सहित नाले में गिरा: 8 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार – Faridabad News

Actionpunjab
4 Min Read


तिंगाव रोड पर परिवार के नाले में गिरने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस और आस पास के लोग

हरियाणा के फरीदाबाद में तिगांव रोड पर शादी से अपने घर लौट रहा परिवार रात के समय बाइक सहित असंतुलित होकर नाले में गिर गया। इस घटना में 8 साल की बेटी और 4 साल के बटे की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि परिवार के दूसरे सदस्यों को लोगों ने समय रहते पानी

.

शादी से लौट रहा था परिवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव कॉलोनी निवासी दाताराम अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों साक्षी 8 साल, मीनाक्षी 6 साल, बेटा निखिल 4 साल के साथ तिगांव में एक शादी समारोह से लौट रहा था। रात के करीब 10 बजे पूरा परिवार एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह तिंगाव पुल के पास पहुंचे तो मिर्जापुर की तरफ जाने वाले नाले पर रास्ता खराब होने के कारण असंतुलित होकर उनकी बाइक फिसल कर नाले में जा गिरी और पूरा परिवार नाले में गिर गया।

रात के अंधेरे में नाले में गिरे बच्चे के शव को लाठी के सहारे से तलाश करते पुलिसकर्मी

रात के अंधेरे में नाले में गिरे बच्चे के शव को लाठी के सहारे से तलाश करते पुलिसकर्मी

आसपास के लोगों ने बाहर निकाला

बाइक के नाले में गिरते ही आसपास के लोगों ने मदद कार्य शुरू कर दिया । लोगों ने दाताराम, उनकी पत्नी रजनी और 6 साल की बेटी मीनाक्षी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन रात के समय अंधेरा होने के कारण साक्षी को निकालने मे देरी हो गई और जब तक उसको बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना में उनके 4 साल के बेटे निखिल की भी पानी में डूबने से मौत हो गई।

खराब रास्ते से बाइक निकलाने की कोशिश

पुलिस जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि बल्लभगढ़ बायपास रोड पर तिगांव पुल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण यहां पर निकलने के लिए एक छोटा से खराब रास्ता ही बचा है। लोगों ने निकलने के लिए एक पतली पगडंडी बना रखी है। दाताराम इसी पगडंडी से बाइक को निकालने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाइक निकालते समय संतुलन बिगड़ गया और पूरा परिवार बाइक सहित नाले में जा गिरा ।

नाले में पानी में डूबा पूरा परिवार

पुलिस के अनुसार जैसे ही बाइक नाले में गिरी तो पूरा परिवार नाले में मौजूद पानी में डूब गया। नाले में काफी पानी भरा हुआ था। दाताराम और उसकी रजनी पत्नी रजनी किनारे पर आ गए। आस पास के लोगों ने उनको बाहर निकाल लिया। उनकी 8 साल की बेटी साक्षी को भी लोगों ने जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन दाताराम की दूसरी 6 साल की बेटी मीनाक्षी और 4 साल के बेटे निखिल की नाले में ही डूब कर मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए

पुलिस से नाले के अंदर से 6 साल की मीनाक्षी और 4 साल के निखिल के शव को निकाल लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। और कानून के मुताबिक कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *