नई दिल्ली9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बीजेपी सांसद ने घर के बाहर नेम प्लेट बदली।
दिल्ली में एक बार फिर सड़कों के नाम बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सरकारी आवास के बाहर ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘विवेकानंद मार्ग’ लिखा गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से नाम नहीं बदला गया है।
इस मामले पर विपक्षी पार्टियां इतिहास से छेड़छाड़ बता रही हैं। वहीं बीजेपी का कहना है कि मुगल शासकों के नाम हटाकर भारतीय महापुरुषों के नाम दिए जाने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री दिनेश शर्मा ने दिल्ली आवास पर विवेकानंद मार्ग लिखा नेम प्लेट लगाया।
दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश इसलिए केंद्र की मंजूरी जरूरी दिल्ली में किसी सड़क या इलाके का नाम बदलने के लिए MCD को प्रस्ताव भेजना पड़ता है। फिर यह सरकार के पास जाता है, जहां केंद्र की मंजूरी जरूरी होती है, क्योंकि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है। नाम बदलने की प्रक्रिया तभी पूरी होती है जब सरकार इसे गजट में प्रकाशित करती है।

नाम बदले जाने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
यूपी के मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ करने की मांग, भाजपा MLC ने उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ रखने की मांग उठाई। बजट सत्र के दौरान मोहित बेनीवाल ने यह बात रखते हुए कहा कि यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…