Bathinda Bike Collided Sudden Braking Car 2 Injured News Update | बठिंडा में 2 युवक घायल: कार के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक टकराई, ड्राइवर मौके से फरार – Bathinda News

Actionpunjab
1 Min Read



उत्तम कुमार और आनंद चौहान का इलाज जारी है।

बठिंडा में कार के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक कार से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसके बाद पीछे से आ रही एक अन्य कार ने भी टक्कर मार दी। हादसा हादसा कैंट इलाके में हुआ है।

.

घायल युवकों की पहचान उत्तम कुमार (18) और आनंद चौहान (20) के रूप में हुई है। दोनों बलराम नगर के रहने वाले हैं और पीओपी का काम करते हैं। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *