Haryana International Women’s Day State Level Program Live Update CM Nayab Saini Shruti Chaudhary | युवतियों को स्वरोजगार जोड़ने वाली रंगा को सुषमा स्वराज अवार्ड: ऐसी 50 महिलाओं का आज सम्मान; अंबाला की कमलेश को LTA अवॉर्ड मिलेगा – Haryana News

Actionpunjab
2 Min Read



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला के रेड बिशप होटल में आज स्टेट लेवल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न श्रेणियों में महिला शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी उपस्थित रहेंगे। सरकार की तरफ से सम्मानित होने वालो

.

इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड हिसार की बाला वर्मा, जींद की रेखा रानी धीमान को दिया जाएगा। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार हांसी की मीनू देवी को दिया जाएगा जबकि लाइफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड अंबाला की कमलेश अरोड़ा को दिया जाएगा।

यहां पढ़िए और कितनी महिलाओं को मिलेगा सम्मान…

खेल में इन्हें मिलेगा सम्मान

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भिवानी की सोनिका, जींद से कुसुम, झज्जर से मनु भाकर, फरीदाबाद से रिदम सांगवान, कुरुक्षेत्र से रमिता जिंदल, हिसार से अंतिम पंघाल, भिवानी से प्रीति पंवार, सिरसा से भजन कौर, चरखी दादरी से विनेश फौगाट, जींद से अंशु मलिक, रोहतक से रितिका हुड्डा, पानीपत से निशा दहिया, भिवानी से जैसमीन लंबोरिया, झज्जर से दीक्षा डागर, सोनीपत से किरण पहल, पंचकूला से रैजा ढिल्लो को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक क्षेत्र में ये महिलाएं होंगी सम्मानित

सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर रीता धीमान, बनारसी देवी, पूनम व डॉ. विनिता तोमर को सम्मानित किया जाएगा। महिला उद्यमी की कैटगरी में जींद की पिंकी देवी और गुरुग्राम से साक्षी को सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स और राषट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित होने वाली बच्चियों को भी महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *