Haryana Yamunanagar Leopard seen on the road case update news, Bike rider attacked, seen lying on Khijrabad-Bhoodkala road, | यमुनानगर में सड़क पर दिखा तेंदुआ: बाइक सवार व्यक्ति पर किया हमला, खिजराबाद-भूड़कला रोड पर लेटा नजर आया – Yamunanagar News

Actionpunjab
4 Min Read


अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष की फोटो।

हरियाणा में यमुनानगर के प्रतापनगर के पास खिजराबाद-भूड़कला रोड पर तेंदुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ सड़क किनारे लेटा हुआ नजर आया, जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बाइक चालक मनीष की टक्कर तेंदुए से हुई। जिसके बाद उसने मनी

.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ सड़क पर लेटा हुआ दिख रहा है और उसके पास से एक सफेद रंग की गाड़ी बैक हो रही है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वायरल वीडियों में सड़क पर पड़ा तेंदुआ।

वायरल वीडियों में सड़क पर पड़ा तेंदुआ।

हमले में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल गांव किशनपुरा निवासी मनीष ने बताया कि वह इलेक्ट्रिसन का काम करता है। शनिवार देर रात को वह बेलकंठ जोन में कोई काम करने के लिए जा रहा था. तभी उसकी बाइक तेंदुए से टकरा गई और तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लोगों को इक्क्ठा होता देख तेंदुआ घायल हालत में ही वहां से फरार हो गया। वहीं घायल मनीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

इलाके में डर का माहौल, लोग घरों में रहने को मजबूर

​​​​​​​तेंदुए के दिखाई देने के बाद से ही इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोग घबराए हुए हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवर देखे गए थे, लेकिन तेंदुए के हमले की यह पहली घटना है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

रात को जंगल में तेंदुए की तलाश करती वन विभाग की टीम।

रात को जंगल में तेंदुए की तलाश करती वन विभाग की टीम।

वन विभाग की टीम अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

​​​​​​​घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को ट्रैक करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और तेंदुए को देखते ही तुरंत सूचना दें।

जंगल में तेंदुए की तलाश की टीमें।

जंगल में तेंदुए की तलाश की टीमें।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

​​​​​​​इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ सड़क पर आराम से लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं एक सफेद रंग की कार बैक करते हुए नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को साझा कर प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

लोगों से अपील करती वन विभाग की टीम।

लोगों से अपील करती वन विभाग की टीम।

वन विभाग की अपील- सतर्क रहें, तेंदुए को न छेड़ें

​​​​​​​वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और तेंदुए के पास जाने या उसे भगाने की कोशिश न करें। विभाग की टीम इस मामले को गंभीरता से ले रही है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। प्रशासन ने लोगों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *