मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट में हुए एमओयू को लेकर तीसरी समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रभावी दिशा में काम कर रही हैं।
.
जिसका परिणाम है कि कई निवेशकों ने तो धरातल पर काम भी शुरू कर दिया हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक में संबंधित विभागों को एमओयू की क्रियान्विति के लिए परस्पर सामंजस्य और सतत मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया।
नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन चिन्हित करें बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश में रीको को नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन की संभावना तलाशें। रीको को लैंडबैंक बनाने के लिए जिला कलक्टर्स के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस लैंडबैंक के माध्यम से निवेशकों को जमीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
बैठक में सीएम ने मुख्य सचिव को जमीन आवंटन के प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित ऊर्जा, उद्योग और अन्य विभागों के प्रमुख शासन सचिव व शासन सचिव मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री करेंगे जिला प्रशासन की समीक्षा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य के दृष्टिगत प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का विकास अति आवश्यक है। इसलिए जिलों से लेकर गांव-ढ़ाणी तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की प्रगति, बजट 2025-26 एवं राइजिंग राजस्थान एमओयू के क्रियान्वयन की सघन समीक्षा की जाए।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री आगामी दिनों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम जिला प्रशासन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।