सर पर चोट लगने से घायल मनोज मित्तल
हरियाणा के नारनौल में एक मंदिर के अंदर नल कनेक्शन लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उनकी हालत ज्यादा खराब होने के चलते उनको हायर सेंटर रेफर क
.
शहर के एएसडी स्कूल के पास बने चतुर्भुज मंदिर का नल मुख्य बाजार में रोड निर्माण के कारण टूट गया। इस टूटे हुए नल के कनेक्शन को दुबारा से मुख्य लाइन से लेकर मंदिर तक मनोज मित्तल अपने बेटे लक्ष्य के साथ लगा रहे थे। नल का कनेक्शन लगाने के कारण रोड पर गड्ढा खोदा गया। इसका पास के एक दुकानदार मोती ने विरोध किया। मोती का कहना था कि उनकी दुकान के बाहर ज्यादा गहरा गड्ढा खोद दिया। इससे उसकी दुकान में आने जाने में परेशानी हो रही है।

लड़ाई झगड़े में घायल युवक
पहले भी बंद की हुई है मंदिर की नाली
मंदिर में नल लगाने वाले लक्ष्य ने बताया कि उक्त दुकानदार ने पहले ही मंदिर से आने वाली नाली को बंद किया हुआ है। इसी बात से वह पहले से ही उनसे रंजिश रखता है। लक्ष्य ने बताया कि मोती ने उसके बेटे केशव के साथ मिलकर पहले तो उसके पिता मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी, फिर उसे तथा उसके साथ आए उसके दोस्त ऋषि सैनी से भी मारपीट की। इस दौरान केशव व दो तीन अन्य नामालुम युवक भी आ गए। जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए।