Kurukshetra Two Children Father Committed Suicide | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में व्यक्ति ने किया सुसाइड: मफलर से लगाया फंदा; बहन ने लटका देखा, 2 बच्चों का पिता, यूपी का रहने वाला – Kurukshetra News

Actionpunjab
2 Min Read



हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 2 बच्चों के पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसकी बहन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फो

.

पुलिस के मुताबिक, यूपी के औरया जिले के मरामच्छी झील का रहने वाला सतीश (30) कीर्ति नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसके कमरे से कुछ दूर ही उसकी बहन परिवार के साथ रहती है। करीब 2 महीने पहले उसने अपनी पत्नी और बच्चों को यूपी अपने गांव भेज दिया था। परिवार के जाने के बाद सतीश अकेला रह गया था। रात को उसकी अपनी पत्नी के साथ फोन पर काफी देर तक और कई बार बातचीत हुई।

पंखे पर लटका मिला शव

थाना कृष्णा गेट पुलिस में दिए बयान में रीना ने बताया कि उसका भाई सतीश मजदूरी करता था। इसी से उसके परिवार का गुजारा चलता था। वह सवेरे उसके कमरे पर आई तो सतीश का शव छत के पंखे पर मफलर के साथ लटका हुआ था। उसका भाई सतीश काफी ज्यादा शराब पीता था। इस वजह से सतीश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *