Haryana Sonipat Updates Old Bus Stand shift new modern passengers get all facilities, shopping and food court High-Tec Nikhil Madan MLA assembly Transport Minister Anil Vij | सोनीपत को मिलेगा नया आधुनिक बस अड्डा: भाजपा विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, शहर से बाहर जाएगा पुराना बस स्टैंड – Sonipat News

Actionpunjab
5 Min Read


सोनीपत का बस स्टैंड शहर से बाहर बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने सोनीपत शहर के मौजूदा बस अड्डे को स्थानांतरित कर आधुनिक कॉमर्शियल बस अड्डा बनाने की योजना तैयार की है। नया बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जहां यात्रियों के लिए फूड कोर्ट, शॉपिंग

.

शहर का मौजूदा बस अड्डा भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित होने के कारण ट्रैफिक की बड़ी समस्या का कारण बनता है। इस समस्या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जाट जोशी गांव में 9.5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अन्य उपयुक्त स्थान मिलता है, तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

विधायक निखिल मदान बोले- सीएम पहले ही कर चुके घोषणा

सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण की मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं, इसलिए इस कार्य को जल्द धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण करेंगे, और यदि कोई बेहतर स्थान मिलता है, तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

वहीं जाट जोशी गांव की भूमि का विस्तृत आकलन के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एडवाइजर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डीपीआर को अंतिम रूप देने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।

नए बस अड्डे का निर्माण सोनीपत के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा और यह शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब सभी की नजरें इस परियोजना पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द से जल्द इसे अमलीजामा पहनाएगी।

सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए

सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए

नया बस अड्डा: एक आधुनिक परिवहन केंद्र

राज्य सरकार की योजना है कि नया बस अड्डा केवल एक पारंपरिक बस टर्मिनल न होकर एक मल्टी-यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाए। इस बस अड्डे में प्रमुख सुविधाएं होंगी।

फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट: यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार के भोजन और स्नैक्स की सुविधा

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स: छोटे-बड़े दुकानों के साथ शॉपिंग करने की सुविधा

हाईटेक टिकटिंग सिस्टम: ऑनलाइन और डिजिटल टिकटिंग की सुविधा

स्वच्छता और सुरक्षा: महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से वेटिंग एरिया और स्वच्छ टॉयलेट

पार्किंग सुविधा: निजी वाहनों और ऑटो-रिक्शा के लिए पर्याप्त पार्किंग स्पेस

इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन: हरियाणा सरकार के ग्रीन इनिशिएटिव के तहत तैयार होगा।

नए बस अड्डे के लिए जमीन

पहले सेक्टर-7 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 8.86 एकड़ जमीन को बस अड्डे के लिए प्रस्तावित किया गया था। लेकिन जांच में पाया गया कि इसमें से 4.06 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट में आती है, जबकि 1 एकड़ से अधिक भूमि सड़क के लिए आरक्षित है। इस कारण यह स्थान बस अड्डे के लिए रिजेक्ट किया गया है।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बस अड्डे के लिए कम से कम 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। वर्तमान में जाट जोशी गांव की 9.5 एकड़ भूमि को इस परियोजना के लिए चुना गया है, और इस पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए एडवाइजर नियुक्त किया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुराने बस स्टैंड को लेकर अधिकारियों का कहना

वर्तमान बस अड्डा शहर के केंद्र में होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न करता है।

भीड़भाड़ और अव्यवस्थित पार्किंग से यात्रियों को परेशानी होती है।

नया बस अड्डा शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को व्यवस्थित करने में मदद करेगा।

यह सोनीपत को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में योगदान देगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *