Newborn thrown in garbage, body found under culvert | कचरे में फेंका नवजात, पुलिया के नीचे मिला शव: सिर और पेट पर खून के निशान मिले, गुमानिया पुलिया के नीचे गंदगी के बीच पड़ा मिला – Udaipur News

Actionpunjab
1 Min Read


उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पंचवटी स्थित गुमानिया पुलिया के नीचे गंदगी के बीच एक नवजात का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात लड़का था, जिसका शव सफेद चादर में लिपटा हुआ था। उसके सिर और पेट पर खून के निशान थे। ऐसे में संभावना है कि नवजात को क

.

अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना का पता लगने पर पुलिया पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे ट्रेफिक जाम हो गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई। वहीं, नवजात के शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट कराया।

घटना का पता लगने पर पुलिया पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे ट्रेफिक जाम हो गया।

घटना का पता लगने पर पुलिया पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे ट्रेफिक जाम हो गया।

जानकारी अनुसार नवजात को कोई रात के समय फेंककर गया है। उसे जिंदा या मृत फेंका गया। इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है। थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि नवजात को पुलिया के नीचे कौन फेंककर गया है, इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *