![]()
यहां संपर्क करें… अध्यक्ष हेमेंद्र मेहता – 99285 42345, सचिव रोशन दोशी – 9414104550 कार्यलय का पता: नेमिनाथ जैन मंदिर, ओटे के पास डूंगरपुर 314001 डूंगरपुर| जैन समाज में जीव दया का बड़ा ही महत्व है, इसको पशु पक्षियों की सेवा भी कहा जाता है। करीब 30 व
.
जहां समाज के सूरजमल मेहता, देवीलाल मोदी और गजेंद्र जैन ने समाजजन के सहयोग से बाउंड्री बनाने और समतलीकरण का काम किया था। आज इस गौशाला के चारो और बाउंड्री है और गोशाला में 200 से अधिक गोवंश रह रहे है। इन गोवंश के लिए चारे और पानी की व्यवस्था संस्था के माध्यम से की जाती है, गोशाला में धीरे धीरे अब लोगो का रुझान बढ़ने लगा है, लोग अपने जन्मदिन और अपने परिवारजन की स्मृति में दान पुण्य भी करते है।
नगरपरिषद का भी सहयोग रहता है। समाज के हेमेंद्र मेहता बताते है कि समाज का कोई भी कार्यक्रम हो सबसे पहले जीव दया को लेकर ही राशि निकाली जाती है। मृत्यु और पुण्यतिथि पर जो राशि थाली में एकत्रित होती है वह पूरी जीव दया के काम में उपयोग में ली जाती है। संस्था के अध्यक्ष हेमेंद्र मेहता बताते है कि लगभग 30 वर्ष पूर्व जैन मंदिर में आचार्य देव कल्याण सागर सुरिश्वर महाराज और आचार्य देव राजतिलक सागर सुरिश्वर महाराज मंदिर में प्रवास पर आए हुए थे।
उस समय जिले से गोवंश की तस्करी भी बहुत मात्रा में हो रही थी। दोनों आचार्य ने सभी जैन समाज के लोगो की एक बैठक आयोजित की और गोवंश को बचाने को लेकर एक गोशाला खोलने की बात कही। उस समय समाज के अध्यक्ष सूरजमल मेहता ने कुछ दिनों में ही नगर पालिका से 25 बीघा जमीन गौशाला के लिए आवंटित करवाई। वर्ष 2008 में श्री महावीर कल्याण गौ सेवा धर्मादा संस्था बनाई। हालाकि उस समय सिर्फ जैन समाज के लोग इस संस्था से जुड़े थे पर कई समाज के लोग इस संस्था से जुड़ गए है। संस्था और भामाशाहों के सहयोग से प्रति माह गोशाला में 2 लाख रुपए से घास और सुरक्षा की सेवा की जाती है।