Ludhiana Khanna Hair Treatment Salon Sealed Update | लुधियाना में गंजेपन का इलाज करने वाला सैलून सील: हरियाणा-यूपी से आ रहे मरीज; संगरूर में 70 लोगों को हुआ था रिएक्शन – Khanna News

Actionpunjab
1 Min Read



खन्ना में सैलून को सील करते हुए अधिकारी।

लुधियाना के खन्ना में गंजेपन का इलाज करने का दावा करने वाले सैलून को सेहत विभाग ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई जीटीबी मार्केट स्थित सैलून पर की गई। इससे पहले संगरूर में इसी सैलून की दवा से 60 से 70 लोगों को रिएक्शन हुआ था।

.

इस घटना के बावजूद मंगलवार को खन्ना में कैंप के लिए सुबह 5 बजे से ही लोगों की लाइन लग गई थी। पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी लोग यहां पहुंचे थे। विभाग को इसकी जानकारी मिली।

सैलून में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल

जिला सेहत अधिकारी डॉ रमन के अनुसार, जोनल लाइसेंसिंग ऑथोरिटी से संगरूर की घटना की जानकारी मिली थी। सेहत मंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि सैलून में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का प्रयोग किया जा रहा था।

सेहत विभाग ने बताया कि जब सैलून मालिक या उनका प्रतिनिधि सामने आएगा, तब सैलून को खोलकर दवा के सैंपल लिए जाएंगे। तब तक सैलून सील रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *