Toll tax rates will increase in Kanpur from April 1 | कानपुर में एक अप्रैल से बढ़ेगा टोल टैक्स: 5 से 10 रुपए तक बढ़ोतरी, NHAI 25 अप्रैल तक जारी करेगा नई रेट लिस्ट – Kanpur News

Actionpunjab
2 Min Read



हाईवे पर वाहन से फर्राटा भरने के लिए एक अप्रैल से राहगीरों को और जेब ढीली करनी पड़ेगी। कानपुर के आसपास के पांच टोल प्लाजा की दरों पर एक अप्रैल से बढ़ोत्तरी होने जा रही है। होलसेल प्राइज इंडेक्स के आधार पर एक अप्रैल की रात 12 बजे से कानपुर के सभी टोल टै

.

3 जून 2024 को दरों में हुई थी बढ़ोत्तरी

3 जून 2024 को टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोत्तरी की गई थी, सालाना होने वाली बढ़ोत्तरी के क्रम में एक बार फिर एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोत्तरी होने जा रही है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि पुरानी दरों में 3 से 5 प्रतिशत इजाफा होगा, हालांकि अभी नई दरें निर्धारित नहीं की गई हैं।

परियोजना निदेशक ने बताया कि कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर शिवराजपुर के कंठी नवादा, कानपुर–इटावा हाईवे के बाराजोड़ टोल प्लाजा, अनंतराम, कानपुर–उन्नाव के अकवाबाद, नवाबगंज, कानपुर फतेहपुर हाईवे के कटोघन व बड़ौरी टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

बड़ौरी टोल, फतेहपुर

वाहन सिंगल टोल

कार, जीप, वैन–125

हल्के कॉमर्शियल वाहन– 200

बस, ट्रक– 420

तीन एक्सल वाहन–455

चार से छह एक्सल वाहन– 655

इससे बड़े वाहन–800

कटोघन टोल, फतेहपुर

कार, जीप, वैन– 95

हल्के कॉमर्शियल वाहन–155

बस, ट्रक–325

तीन एक्सल वाहन– 350

चार से छह एक्सल वाहन– 505

इससे बड़े वाहन–615

शिवराजपुर टोल

कार, जीप, वैन–135

हल्के कॉमर्शियल वाहन–215

बस, ट्रक– 455

तीन एक्सल वाहन–495

चार से छह एक्सल वाहन–715

इससे बड़े वाहन–865

अकवाबाद, उन्नाव

कार, जीप, वैन– 115

हल्के कॉमर्शियल वाहन–185

बस, ट्रक– 390

तीन एक्सल वाहन–425

चार से छह एक्सल वाहन–610

इससे बड़े वाहन–745

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *