Two youths murdered by slitting their throats in Lucknow | लखनऊ में 2 युवकों की एक साथ हत्या: एक का गला रेता; दूसरे के हाथ की नस काटी, पुलिस जांच में जुटी – Lucknow News

Actionpunjab
5 Min Read


लखनऊ के काकोरी इलाके में पान खेड़ा गांव में शुक्रवार की रात डबल मर्डर की वारदात से दहशत का माहौल बन गया है। हत्यारों ने गांव के रहने वाले रोहित लोधी और मोहित लोधी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना की तीन तस्वीरें…

काकोरी क्षेत्र के पान खेड़ा गांव में दोनों युवकों के शव पड़े मिले।

काकोरी क्षेत्र के पान खेड़ा गांव में दोनों युवकों के शव पड़े मिले।

पान खेड़ा गांव में युवकों के शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।

पान खेड़ा गांव में युवकों के शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।

पानखेड़ा गांव में युवकों के शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

पानखेड़ा गांव में युवकों के शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

कंट्रोल रूम पर डबल मर्डर की सूचना मिली

एसीपी काकोरी ने बताया कि, आज रात करीब 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर डबल मर्डर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही पारा और काकोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि हत्यारों ने रोहित लोधी और मोहित लोधी की पिटाई के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी है। दोनों के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कुछ सबूत एकत्र किए हैं।

सीडीआर रिपोर्ट खंगाली जा रही

इसके साथ ही मृतकों के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस प्रेम प्रसंग, पुरानी दुश्मनी जैसे विवादों की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गांव के लोगों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हत्या से पहले बुलाया गया था मिलने

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोज और रोहित शुक्रवार शाम घर से दावत में जाने की बात कहकर एक ही बाइक से निकले थे। लेकिन घर से महज 5 किलोमीटर दूर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।

हाथ की कलाई काटी, शवों से गायब थी शर्ट

पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले दोनों ने जमकर संघर्ष किया। मनोज का सिर्फ गला रेता गया, जबकि रोहित के दोनों हाथों की कलाई बेरहमी से काट दी गई। यही नहीं, दोनों के शरीर से शर्ट तक गायब थीं।

हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग या जमीनी विवाद?

पुलिस ने बताया कि हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग और जमीनी विवाद, दोनों कोणों पर जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों को मिलने बुलाया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने जांच तेज की, टीमें गठित

घटना के बाद डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियातन काकोरी, पारा, मानकनगर समेत पांच थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।

………………….

यह खबर भी पढ़े

लखनऊ में महिला का हत्यारा ऑटो ड्राइवर एनकाउंटर में ढेर: भाई ने ही पुलिस को बताया था- कहां छिपा है; रेप के बाद गला घोंट दिया था

लखनऊ में रेप के बाद हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर अजय कुमार द्विवेदी को शुक्रवार की रात पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अजय पर आज ही एक लाख रुपए का इनाम रखा था। यहां पढ़े पूरी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *