An unidentified body found in a sugarcane field in Hardoi | हरदोई में गन्ने के खेत से मिला अज्ञात शव: कई दिन पुराना है शव, पहचान नहीं हो पाई; पुलिस जांच में जुटी – Hardoi News

Actionpunjab
1 Min Read


फ़ैज़ी खान | हरदोई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के चठिया गांव में एक गन्ने के खेत से अज्ञात शव बरामद हुआ है। रविवार सुबह खेत से आ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

शव नितान पुत्र हरी सिंह के खेत में मिला। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना लग रहा है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा और उप निरीक्षक रामलखन अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को शव की पहचान या किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *