Faridabad Car battery exploded fire broke | फरीदाबाद में कार की बैटरी फटी, लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, गाड़ी जलकर खाक – Faridabad News

Actionpunjab
1 Min Read


फरीदाबाद के सेक्टर-3 में एक सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। कार ड्राइवर सेक्टर 3 आर चौक से सैनिक कॉलोनी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।कार की बैटरी फटने से आग तेजी से फैल गई।

.

कार में सीएनजी किट लगी होने के बावजूद ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। कार में ऑटो लॉकिंग सिस्टम नहीं था, जिससे ड्राइवर आसानी से बाहर निकल सका। अगर ऑटो लॉकिंग होती तो आग लगने पर कार लॉक हो जाती और ड्राइवर की जान को खतरा हो सकता था।

आग लगने से जलकर खाक हुई कार।

आग लगने से जलकर खाक हुई कार।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि तब तक दिल्ली नंबर की यह सेंट्रो कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *