![]()
उप मुख्यमंत्री प्रेम बैरवा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी द्वारा मंगलवार को जयपुर में अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम बैरवा, सहकारी का मंत्री गौतम दक ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हालांकि समारोह
.
बीजेपी विधायक और एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने कहा कि चित्तौड़ में मुख्यमंत्री जी का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा था। जिसकी वजह से खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। मंत्री जी की कोई नाराजगी नहीं है।
इस दौरान खुद पर लगे आरोप पर जवाब देते हुए बिहाणी ने कहा कि जिन लोगों ने खुद जमकर भ्रष्टाचार किया था। वह लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं। उन लोगों का पूरा चिट्ठा मेरे पास है। जिसकी जांच करवाई जा रही है। वह लोग तो खुद RCA के खर्चे पर दुबई घूमकर आए थे, तब क्या उनकी जुबान पर ताले लग गए थे।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में बुलाया गया था। इसलिए मैं तो यहां पहुंच गया हूं। जो लोग नहीं आए हैं, उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मुझे लगता है इस तरह का कार्यक्रम खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है।
उपमुख्यमंत्री प्रेम बैरवा ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ियों को इस तरह सम्मानित करना एक अच्छी पहल है। विपक्ष के लोगों का तो काम ही आरोप लगाना है। उनके आरोप बेबुनियाद है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने बेहतरीन काम किया है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के सम्मान से ज्यादा चर्चा खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों के नहीं आने की रही। हालांकि काफी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होने भी पहुंचे थे। लेकिन खेल मंत्री के नहीं आने की जानकारी मिल वह बीच कार्यक्रम ही वहां से निकल गए।