गाजियाबाद5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घायल महिलाएं।
गाजियाबाद के मोदीनगर में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अमराला में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार रात को कुछ बदमाशों ने खेत में परिवार के साथ टहल रहे सोनू नाम के युवक को गोली मार दी।
घटना उस समय हुई जब सोनू अपनी बहन और पत्नी के साथ खेतों में टहल रहे थे। ट्यूबवेल के पास एक कार खड़ी थी जिसकी लाइट जल रही थी। इसी दौरान दो-तीन बदमाश वहां आए और सोनू पर गोली चला दी। जब महिलाओं ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें भी तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया।
हमलावरों ने महिलाओं को बताया कि उन्हें सोनू की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी मिली है। सोनू की बहन के अनुसार, बदमाश लगातार फोटो खींचकर किसी को भेज रहे थे। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
गंभीर हालत में सोनू को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी स्थिति बिगड़ने पर गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली मारने के पीछे का असली कारण क्या है।