Threw him on the ground, pulled his hair, kicked and punched him | जमीन पर पटका, खींचे बाल, चलाए लात घूंसे: महिला टीचर और आंगनबाड़ी सहायिका के बीच हुई मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल – Mathura News

Actionpunjab
2 Min Read


ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को अलग किया,इस झगड़े में शिक्षिका की तबियत खराब हो गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है

मथुरा के छाता तहसील के एक आंगनवाड़ी केंद्र पर जमकर मारपीट हुई। आंगनवाड़ी सहायिका और शिक्षिका के बीच लात घूंसे चले,एक दूसरे की चोटी खींची और जमीन पर गिरा गिराकर दे दनादन मारपीट की गई। आंगनवाड़ी सहायिका और शिक्षिका के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडि

.

छाता तहसील क्षेत्र का मामला

मथुरा के एक आंगनवाड़ी केंद्र का एक वीडियो सामने आया है। यहां के छाता तहसील क्षेत्र में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी सहायिका और शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। बहरावली गांव में स्थित केंद्र पर किसी बात को लेकर शिक्षिका और आंगनबाड़ी सहायिका में विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

केंद्र में शिक्षिका और आंगनबाड़ी सहायिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया

केंद्र में शिक्षिका और आंगनबाड़ी सहायिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया

एक दूसरे को पटका जमीन पर

शिक्षिका और आंगनबाड़ी सहायिका के बीच शुरू हुई मारपीट में दोनों एक दूसरे की चोटी खींचने लगी। दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर पटक दिया। कभी शिक्षिका थप्पड़ घूंसे चला रही थीं तो कभी आंगनवाड़ी सहायिका। दोनों के बीच मारपीट होते देख कुछ ही देर में केंद्र पर जमावड़ा लग गया। केंद्र पर आने वाले बच्चे यह देख सहम गए।

एक दूसरे के बाल खींच कर जमीन पर पटक कर जमकर मारपीट की गई

एक दूसरे के बाल खींच कर जमीन पर पटक कर जमकर मारपीट की गई

शिक्षिका की तबीयत हुई खराब

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। बताया जा रहा है इस मारपीट में शिक्षिका की हालत बिगड़ गई। जिन्हें आगरा के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंगनवाड़ी केंद्र पर हुई मारपीट के मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *