Nagar Panchayat president’s brother beaten up in Bijnor | बिजनौर में नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई से मारपीट: कार हटाने के विवाद में पिस्तौल तानकर की पिटाई, 50 हजार रुपए लूटे – Bijnor News

Actionpunjab
2 Min Read


जहीर अहमद | बिजनौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडावर नगर पंचायत के अध्यक्ष आसिफ अली के भाई और भट्ठा व्यवसायी जावेद के साथ गुरुवार रात बड़ी वारदात हुई। मोहल्ला शाह विलायत में कार हटाने के विवाद में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और 50 हजार रुपए लूट लिए।

घटना रात 7 बजे की है। जावेद अपनी कार से भट्ठे से बिजनौर स्थित अपने दूसरे मकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला शाह विलायत में एक गाड़ी उनकी कार के सामने आ गई। गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दूसरी गाड़ी में सवार 4-5 लोगों ने जावेद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने उनके चेहरे पर पिस्तौल तान दी और जेब में रखे 50 हजार रुपए लूट लिए। मौके पर लोगों के जमा होने पर हमलावर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

जावेद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हमलावरों ने जानबूझकर उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाई और पिस्तौल दिखाकर मारपीट की। घटना की सूचना पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जावेद की शिकायत पर ओमपाल कश्यप, आलोक, अंकित, विकास और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *