Huge fire slums Basai Chowk Gurugram Update news | गुरुग्राम के बसई चौक पर भीषण आग: 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीमें बुझाने में जुटी – gurugram News

Actionpunjab
2 Min Read


गुरुग्राम में धू धूकर जल रही झुग्गियां।

गुरुग्राम के बसई चौक के पास बसी झुग्गियों में आज सुबह छह बजे भीषण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 200 झुग्गियों में आग पहुंच गई। इन झुग्गियों में रहने वाले अधिकतर लोगों ने अंदर ही छोटी छोटी कपड़े की दुकानें कर रखी थी, ज

.

फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई है।

पांच फायर ब्रिगेड स्टेशन से पहुंची टीमें

फायर अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि सुबह करीब छह बजे झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पहले सेक्टर 37 फायर स्टेशन से गाड़ी निकाली गई। यहां पर आग ज्यादा भड़क चुकी थी तो उद्योग विहार, भीमनगर, सेक्टर 29 समेत पांच स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।

गुरुग्राम में बसई फ्लाईओवर के पास बसी झुग्गियों में लगी आग के बाद भगदड़ मच गई।

गुरुग्राम में बसई फ्लाईओवर के पास बसी झुग्गियों में लगी आग के बाद भगदड़ मच गई।

अभी वजह पता नहीं चली

फायर अधिकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उनकी टीम की प्राथमिकता पहले आग पर काबू पाना है। कितना नुकसान हुआ है यह बाद में आकलन किया जाएगा।

पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची

वहीं आग में कोई व्यक्ति या जानकार के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंच चुकी है। इससे पहले पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल सभी टीमें ज्वाइंट रूप से रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।

गुरुग्राम में अपने जले हुए आशियाने को देखते झुग्गियों में रहने वाले लोग।

गुरुग्राम में अपने जले हुए आशियाने को देखते झुग्गियों में रहने वाले लोग।

भास्कर इस न्यूज को अपडेट करेगा…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *