![]()
जोधपुर में मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से सौहार्द व कौमी एकता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पहली बार रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन चारण सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीबी के जोनल निदेशक घनश्याम सोनी ने की, जबकि कलेक्टर गौरव अग्रवाल
.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों का रोजा खुलवाया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव करण सिंह उचियारड़ा, वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता, पार्षद शैलजा परिहार और समाजसेवी बाबूलाल देवड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी और पार्षद हसन खान, शेर मोहम्मद भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि कलेक्टर अग्रवाल ने मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा किए गए नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन के जरिए प्रेम, सद्भावना और सौहार्द का संदेश देने की पहल प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनसीबी के जोनल निदेशक सोनी ने कहा कि इस आयोजन में कौमी एकता की बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली जब मुस्लिम भाइयों को हिंदू भाइयों की ओर से रोजा इफ्तार के तहत रोजा खुलवाया गया।
पीसीसी महासचिव करण सिंह उचियारड़ा ने भाईचारे से जुड़े इस आयोजन की शुरुआत करने के लिए पूरी टीम का साधुवाद दिया। मारवाड़ प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिव वर्मा, समाजसेवी जितेंद्र देवड़ा, शेरू खान, क्लब के सचिव इम्तियाज अहमद, उपाध्यक्ष सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास, संयुक्त सचिव गिरीश दाधीच, मनोज गिरी, कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, माधव सिंह, मारवाड़ प्रेस क्लब जोधपुर शहर अध्यक्ष आरएस थापा, सचिव मोहित हेड़ा, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश खटनावलिया, सदस्य भवानी सिंह गहलोत और साजिद खान ने अतिथियों का स्वागत किया।