नई दिल्ली26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर।
आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के दौरान, नौ दिनों में से प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित होता है, जिसमें पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
देखें मां दुर्गा की देश भर के मंदिरों से तस्वीरें :
वैष्णो देवी मंदिर से दृश्य, जम्मू – कश्मीर –

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर के जम्मू सम्भाग में त्रिकुट पर्वत पर स्थित है।
महामाया देवी मंदिर, छत्तीसगढ़ –

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के 36 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। कल्चुरी शासकों की कुलदेवी महाकाली को समर्पित है।
झंडेवालान मंदिर, दिल्ली –

इस जगह पर खुदाई के बाद देवी का प्राचीन मूर्ति मिली थी। मंदिर के ऊपर बहुत ऊंचे झंडे लगे है, जो दूर दराज से भी दिखाई देते है। इसी कारण मंदिर का नाम “झंडेवाले” मंदिर पड़ा।
मां कामाख्या मंदिर, गुवाहटी –

माँ कामाख्या देवालय 51 शक्तिपीठों में एक है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है।
श्री मुंबादेवी मंदिर, मुंबई –

मुंबई का नाम ही देवी मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है।
माता ललिता देवी शक्तिपीठ, प्रयागराज –

इस जगह पर माता सती के हाथ की अंगुली गिरी थी।
महारानी माँ गढ़कालिका मंदिर, उज्जैन –

उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर में माता कालिका को कपड़े के नरमुंड और नींबू की माला चढ़ाई जाती है।
अंबाजी माता मंदिर, गुजरात –

माना जाता है कि भगवान शिव ने जब माता सती के शव को लेकर तांडव किया, तो माता सती का हृदय इसी जगह पर गिरा था।