Imran Khan nominated for Nobel Peace Prize | इमरान खान नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट: मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए किया गया नामांकन, 2023 से जेल में बंद हैं

Actionpunjab
4 Min Read


इस्लामाबाद23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इमरान खान को 2019 में भी नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था। - Dainik Bhaskar

इमरान खान को 2019 में भी नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था।

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है। राष्ट्रीय खजाने में गड़बड़ी करने के आरोप में इमरान खान 2023 से जेल में बंद हैं।

नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टियेट सेंट्रम से जुड़े पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) ने पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए इमरान खान के नामांकन की घोषणा की।

पार्टियेट सेंट्रम ने रविवार को X पर पोस्ट किया- हमें पार्टियेट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन का अधिकार रखने वाले किसी व्यक्ति के साथ मिलकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

2019 में भी नॉमिनेट किया गया इमरान खान को 2019 नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था। 2019 में भारत के साथ तनाव कम करने के लिए यह नॉमिनेशन किया गया था। उनके समर्थन में पाकिस्तान की संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें कहा गया था कि बालाकोट हवाई हमले के बाद इमरान खान ने भारत के साथ तनाव कर करने की कोशिश की थी।

इस साल नोबेल पीस प्राइज के लिए 338 नॉमिनेशन 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 नॉमिनेशन हैं। इनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन हैं। पिछले साल इस पुरस्कार के 286 उम्मीदवार नामांकित थे। 2016 में सबसे अधिक 376 नॉमिनेशन हुए थे। 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की आखिरी डेट 31 जनवरी थी।

नोबेल नामिनेट्स के नाम 50 साल तक जाहिर नहीं किए जाते नोबेल प्राइज वेबसाइट के मुताबिक किसी भी फील्ड में नोबेल के लिए नॉमिनेट होने वाले लोगों के नाम अगले 50 साल तक जाहिर नहीं किए जाते हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित व्यक्तियों की लिस्ट नोबेल फाउंडेशन की नियमों के मुताबिक पुरस्कार दिए जाने के 50 साल बाद जारी की जाती है।

हर साल सितंबर में शुरू होती है नॉमिनेशन प्रक्रिया नोबेल पीस प्राइज के नामांकन प्रक्रिया हर साल सितंबर में शुरू होती है। पहले चरण में जनता से नामांकन मंगाए जाते हैं। जो नाम मिलते हैं उन पर एक्सपर्ट्स विचार करते हैं। नॉमिनेटेड लोगों की खासियतों और उनकी खोज पर चर्चा होती है। नामित व्यक्ति के बारे में संबंधित देश की सरकार, पूर्व नोबेल विजेताओं, प्रोफेसरों से राय मांगी जाती है।

रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं इमरान खान इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। इसी साल जनवरी में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने इमरान खान को 14 साल की सुनाई है। उन पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप है।

इस मामले में इमरान को 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूरे मुल्क में फौज के कई अहम ठिकानों पर हमले हुए थे।

————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

इमरान खान को भ्रष्टाचार केस में 14 साल की जेल:बुशरा को 7 साल सजा; पाकिस्तान को 50 अरब रुपए का नुकसान पहुंचाने के दोषी

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई है। डॉन की खबर के मुताबिक इमरान को 14 और बुशरा को 7 साल की सजा मिली है। दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *