Hisar Hospital Beehive Installed News Update | हिसार के अस्पताल में लगा मधुमक्खियों का छत्ता: मुख्य भवन और प्रवेश द्वार पर बनाया, मरीज और स्टाफ परेशान – Hansi News

Actionpunjab
2 Min Read



हांसी सामान्य अस्पताल में मधुमक्खियों का छत्ता।

हिसार के हांसी सामान्य अस्पताल में मधुमक्खियों के छत्ता लगा हुआ है, जिससे इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। विशेषकर मुख्य बिल्डिंग के पीछे बने टीबी और फिजियोथैरेपिस्ट सेवाओं की और जाने वाले रास्ते के ऊपर मधुमक्खियों का छत

.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन को इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। कुछ दिन पहले हांसी के लघु सचिवालय में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उसी तरह की स्थिति अस्पताल में भी बन सकती है।

वही एक छत्ता मुख्य प्रवेश द्वार के पास पेड़ पर लगा है। जहां लोग अपने वाहनों को पार्क करते हैं और अपनी बारी का इंतजार करने के लिए बैठ जाते हैं। ऐसे में यह छत्ता भी मुश्किलें पैदा कर सकता है। नाम ना छापने की शर्त पर मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मधुमक्खियों के छत्तों को हटवाया जाए और अस्पताल परिसर को सुरक्षित बनाया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *