![]()
तेरापंथ भवन में विश्व कल्याण अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चूरू के तेरापंथ भवन में विश्व कल्याण अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने नमस्कार महामंत्र का जाप किया।
.
कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र की मुद्राओं के साथ की गई। अणुव्रत अध्यक्ष रचना कोठारी ने बताया कि इस मंत्र में किसी विशेष धर्म या व्यक्ति की आराधना नहीं की जाती है। यह उन सभी अरिहंतों को समर्पित है, जिन्होंने चार घाती कर्मों का नाश किया है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, सामंजस्य और सौहार्द स्थापित करना था। छोटे बच्चों को वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया। सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सभा के मंत्री हेमंत पारख, डॉ. मांगीलाल श्यामसुखा, तेरापंथ सभा के संरक्षक सुरेश बेद समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष रचना कोठारी ने किया।