Fazilka Person Duped Rs 25 Lakh Sending Singapore News Update | फाजिल्का में व्यक्ति से 25 लाख ठगे: सिंगापुर जाना चाहता था, फेक डॉक्यूमेंट देकर बैंकॉक भेजा – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read



फाजिल्का थाना सिटी के एसएचओ लेखराज जानकारी देते हुए।

फाजिल्का जिले के रहने वाले एक लड़के को सिंगापुर वर्क परमिट पर भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है l सिटी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है l

.

फाजिल्का थाना सिटी के एसएचओ लेखराज ने बताया कि जिला फाजिल्का के रहने वाले परमानंद के बयानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें उसने बताया कि उसके लड़के को वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए आरोपियों ने 8 लाख रुपए की मांग की, जो उसके द्वारा दे दिए गए l उसके लड़के सचिन को श्री अमृतसर साहिब से बैंकॉक की टिकट 23 फरवरी की करवा दी गई l

पीड़ित का लड़का बैंकॉक पहुंच गया, जहां एयरपोर्ट पर जब चेकिंग स्टाफ ने डॉक्यूमेंट चेक किए गए तो डॉक्यूमेंट फेक पाए गए l सचिन को वापस इंडिया भेज दिया गया l पिता ने आरोपी को दोबारा सिंगापुर का वर्क परमिट देने के लिए कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया और पैसे वापस करने की मांग करने पर उक्त लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया l

एसएचओ लेखराज का कहना है कि इस मामले में कुछ भुगतान ऑनलाइन हुई है और सबको मिलाकर करीब 20 से 25 लाख रुपए की ठगी की गई है l पुलिस के मुताबिक इस मामले में धर्मवीर सिंह निवासी जीरा, नरिंदर सिंह निवासी जिला फिरोजपुर और प्रश्नोतम सोनी निवासी पंचकूला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है l

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *