Special on Fire Service Memorial Day in Ayodhya | अयोध्या में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर विशेष: 1944 में मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि – Ayodhya News

Actionpunjab
2 Min Read


अयोध्या2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर अयोध्या पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में शोक परेड निकाली गई।

कार्यक्रम में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। उस दिन फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाते समय ये वीर अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। इनकी स्मृति में हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जागरूकता के लिए पैम्फलेट्स का विमोचन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को पिन फ्लैग किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल ने प्रचार-प्रसार के लिए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिले में 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन कर्मी कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को आग से सुरक्षा और बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। भिनगा अग्निशमन केंद्र में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अग्निशमन प्रभारी और कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह जिले के सभी फायर स्टेशनों का अग्निशामक में पुलिसकर्मियों द्वारा सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *