20 foot python in Dudhwa Tiger Reserve area | दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 20 फीट का अजगर: खेतों के पास पेड़ पर चढ़ता दिखा, किसानों ने बनाया वीडियो – Lakhimpur-Kheri News

Actionpunjab
1 Min Read


गोपाल गिरी | लखीमपुर-खीरी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से भटककर एक विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके के निकट एक पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया। अजगर को देख वहां मौजूद लोगों ने अजगर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जो की तेजी से वायरल हो रही है ।

बताया जा रहा है दुधवा के ही संपूर्णानगर वन रेंज के ग्राम मुरार खेड़ा में जंगल से भटककर लगभग 18 से 20 फुट का एक विशालकाय अजगर खेतों के नजदीक लगे पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया। जिसे देख खेतों में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया ।

इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल से अजगर के पेड़ पर चढ़ने का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जो की काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं वन विभाग को भी अजगर होने की सूचना दे दी गई है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *