Demand for new railway line from Mehandipur Balaji to Shri Mahavirji | मेहंदीपुर बालाजी-श्रीमहावीरजी नई रेल लाइन की मांग: विधायक का रेल मंत्री को पत्र- विश्व प्रसिद्ध दोनों धर्मस्थलों को जोड़ने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा – Dausa News

Actionpunjab
2 Min Read



महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर कई मांग की है।

दौसा जिले के महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने मंडावर से श्रीमहावीरजी वाया महवा से मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल लाइन निर्माण के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि महवा उपखण्ड क्षेत्र के मंडावर से विश्व विख्यात जैन मंदिर श्रीमहा

.

अंडरपास बनाने की मांग

विधायक ने रेल मंत्री को लिखा मंडावर नगर पालिका में रेलवे फाटक संख्या 82 एक दिन में करीब 80 बार बंद होता है। जिससे दोनों तरफ जाम लग जाता है और 35 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एंबुलेंस और स्कूल स्टूडेंट्स की बसें भी फंस जाती हैं। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सतानंद कॉलोनी के फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज बनकर समस्या का समाधान किया जाए।

गोमती नगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

विधायक ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पत्र लिखकर मंडावर स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। उन्होंने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी, श्रीमहावीरजी जैन मंदिर और करौली कैला देवी मंदिर जाने वाली यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *