Photographer murdered in Udaipur, corpse found on Udayasagar | उदयपुर में फोटोग्राफर की हत्या, घावों पर मिर्च-छिड़कने का आरोप: गला-कलाई पर धारदार हथियार से काटने के निशान; बॉडी के पास हथौड़ी और मिर्च-पाउडर मिला – Udaipur News

Actionpunjab
5 Min Read


उदयपुर में फोटोग्राफर की खून से सनी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। कलाई और गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। वहीं शव के पास एक हथौड़ी और मिर्च पाउडर भी बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद उसके घावों पर मिर्च छिड़की गई

.

दोपहर को परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन MB अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठ गए। युवक की पत्नी के लिए संविदा या सरकारी नौकरी की मांग पर अड़ गए। मौके पर इस बीच मौके पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी और मावली विधायक पुष्करलाल डांगी भी अस्पताल पहुंचे। दोनों ने मिलकर कलेक्टर से बातचीत की इसके बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मामला उदयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके का आज सुबह 6 बजे का है।

उदयपुर शहर एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि सुबह कुराबड़ के छोटा गुड़ा निवासी शंकर (34) पुत्र लोगर डांगी की लाश मिली थी। मौके से FSL टीम और डॉग स्क्वॉड ने सबूत जुटाएं हैं। इस मामले में जो भी इनपुट मिल रहा है उसके आधार पर हमारी टीम अनुसंधान में जुटी है। युवक की कलाइयों पर काटने के निशान हैं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसके घावों पर मिर्च लगाई गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला…

देर रात घर से निकला नहीं लौटा तो चिंता हुई

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया- कुराबड़ के छोटा गुड़ा निवासी शंकर (34) पुत्र लोगर डांगी अपना स्टूडियो चलाता था। शुक्रवार देर रात इसके पास किसी का फोन आया था। उसके बाद से वह लापता था। जब सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद सभी लोग मिलकर उसे ढूंढने निकले। घर से 15 KM दूर उदयसागर झील के पास उसकी बाइक खड़ी नजर आई।

पार्क में बैंच के पास शंकर की लाश मिली थी। सुबह का वक्त होने के कारण पार्क में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को एक ओर रखवा कर FSL टीम बुलाई।

पार्क में बैंच के पास शंकर की लाश मिली थी। सुबह का वक्त होने के कारण पार्क में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को एक ओर रखवा कर FSL टीम बुलाई।

शव के पास मिला मिर्च पाउडर

SHO ने बताया- इसके बाद कुछ ही देर में उदयसागर झील के पास बने पार्क में बेंच के पास उसका शव पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था और पास में ही एक हथौड़ी और मिर्च पड़ी हुई थी। परिजन यह सब देख भौचक्के रह गए। इसके बाद प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।

बोले- उसे तड़पा कर मारा

वार्ड पंच घनश्याम सालवी ने बताया कि शंकर के गले, हाथ और सीने के आसपास कट लगने और चोट के निशान थे। पास ही में रखी मिर्च से पता चलता है कि उसके घावों पर मिर्च लगाई गई थी। उसे तड़पाया गया था और बेरहमी से मार दिया गया। मामले में परिजनों की ओर से रिपोर्ट दी गई है।

परिजन मॉर्च्युरी के बाहर सरकारी नौकरी या संविदा नौकरी की मांग पर अड़ गए।

परिजन मॉर्च्युरी के बाहर सरकारी नौकरी या संविदा नौकरी की मांग पर अड़ गए।

नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

पुलिस ने शव को उदयपुर के MB अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया तो परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़ गए। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और शंकर के 3 साल की बेटी और उसकी पत्नी का उसके जाने के बाद जीवन निर्वहन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, उसकी पत्नी को संविदा या सरकारी नौकरी दी जाए।

तस्वीर, मौके की है। जहां डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।

तस्वीर, मौके की है। जहां डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।

2 विधायक पहुंचे, कलेक्टर से आश्वासन दिलवाया

इस बीच मौके पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी और मावली विधायक पुष्करलाल डांगी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिवारजनों से बातचीत की। बाद में उन्होंने जिला कलेक्टर नमित मेहता से बात कर कहा कि परिवार के पालन पोषण के लिए नौकरी के लिए कुछ करना होगा। कलेक्टर के आश्वासन के बाद विधायकों ने ग्रामीणों को मनाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कर शव यहां से ले गए और करीब 6 बजे मृतक का उसके गांव छोटा गुड़ा में अंतिम संस्कार किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *