Jagraon Car Robber Arrest Pistol Recover News Update | जगराओं में कार लूटने वाला गिरफ्तार: 8 महीने से फरार था, 3 पहले पकड़े, पिस्तौल बरामद – Jagraon News

Actionpunjab
3 Min Read



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हैप्पी उर्फ भोला।

जगराओं में पुलिस ने कार लूट वाले आरोपी गिरफ्तार किया। इससे पहले 3 लोग पकड़े जा चुके हैं। ये कार्रवाई थाना सिटी पुलिस ने कच्चा मलक रोड से की है। आरोपी की पहचान गांधी नगर जगराओं निवासी हैप्पी उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश

.

कोर्ट से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अभी तक की गई पूछताछ में पता चला कि आरोपी हैप्पी ने लुटेरों को पिस्तौल दी थी। इसका खुलासा पहले गिरफ्तार हुए आरोपी हरजोत सिंह ने किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हैप्पी को मामले में नामजद किया था।

लेकिन आरोपी तब से फरार चल रहा था। आठ महीने बाद पुलिस को आरोपी का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस ने हैप्पी को कच्चा मलक रोड से गिरफ्तार कर लिया। अब उससे यह पता लगाया जाएगा कि वह पिस्तौल कहां से लाया और वह किन अन्य वारदातों में शामिल रहा।

तीन लुटेरों ने वैगनआर कार लूटी थी यह मामला 26 अगस्त 2024 का है। एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर अनुज मलिक और उनके डिस्ट्रीब्यूटर रिजू सूद से मोगा रोड स्थित परदेसी ढाबे के पास तीन लुटेरों ने वैगनआर कार लूट ली थी। लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर कार छीनी थी।

बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखमिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कर्मजीत सिंह उर्फ मंडेर, भगवंत सिंह उर्फ काला और हरजोत सिंह उर्फ जोत शामिल हैं। इन तीनों से देसी कट्टा 315 बोर, कारतूस, खंडा और पेचकस बरामद किए गए थे।

जांच में पता चला था आरोपियों ने कार लूट से पहले उसी दिन सुबह महल कलां के पास एक बाइक भी लूटी थी। वे इसी बाइक से जगराओं इलाके में आए थे। उनकी योजना लूटी गई कार को बेचने की थी। पुलिस अब नए पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि पिस्तौल कहां से लाया गया और वह किन अन्य वारदातों में शामिल रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *