कोटा में धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत पर मामला दर्ज।
कोटा में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर कैथून पुलिस ने जॉय मैथ्यू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने,धमकाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जॉय मैथ्यू ने भील समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक मदद देकर ईसाई धर्म अपनाने को क
.

बजरंगदल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया।
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि भील समाज के व्यक्ति की शिकायत पर जॉय मैथ्यू के खिलाफ धारा 299,351(2) बीएनएस व 3(1)(t),(va) sc st act में मामला दर्ज किया है।
ये दी शिकायत रामजी की टापरी गांव मोतीपुरा निवासी चौथमल भील सहित भील समाज के 2 लोगों ने कैथून थाने में शिकायत दी थी। शिकायत ने बताया कि हमारे गांव में जो जॉय मैथ्यू नाम का एक आदमी आता है। उसने बड़ा प्लांट लेकर चर्च और विश्राम घर बना रखा है। वो हमारे गांव को लोगों को बहला फुसलाकर ईसाई धर्म में आने के लिए कहता है। कभी 1 किलो चिकन,कभी दाल चावल, कभी आटा तेल, कभी सब्जियां, कभी पैसे देता है। 11 से 12 जनों के मकान भी बनवा दिए।

वीजा की शर्तो के उलंघन पर कैथून पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
हमको ये बोलता कि तुम्हारी देवी देवता की तस्वीर और फोटो नहर में फेंक दो। हमारे धर्म में आओ, तुम लोगों को पैसा मिलेगा और विदेश में भी घुमाएंगे।इस तरह औरत और बच्चों को भी बहला फुसलता है।
21 अप्रैल को उसने पूरे गांव के लिए दाल बाटी चूरमा का आयोजन किया और सबको खाना खिला रहा था। बोल रहा था तुम लोग ईसाई धर्म में आओ। यह सुनकर हम वहां बिना खाना खा आ गए। हमारे गांव के गरीब लोग भील समाज के है। वो भील समाज के लोगों को लालच देकर धर्म बदलना चाहता है।

ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि भील समाज के व्यक्ति की शिकायत पर जॉय मैथ्यू के खिलाफ धारा 299,351(2) बीएनएस व 3(1)(t),(va) sc st act में मामला दर्ज किया है।
ये था मामला
सोमवार 21 अप्रैल की शाम 5 बजे करीब रामजी टापरी में जॉय मैथ्यू ने खाने का आयोजन किया था। जिसमें अमेरिका से आज उसका दामाद-बेटी व बच्चे भी शामिल हुए। आयोजन में गांव के भील समाज के लोगों को खाने पर बुलाया। इसकी सूचना बजरंगदल कार्यकर्ताओ को मिली तो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। बजरंग दल ने आरोप लगया कि जॉय मैथ्यू, ईसाई मिशनरी अपने साथ विदेशी नागरिक उसके तीन बच्चे पत्नी के साथ मिलकर भील समाज के करीब 50 महिलाओं बच्चों, पुरुषों को इकट्ठा करके हिंदू देवी देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा था। उनसे ईसाई प्रार्थना करवा रहा था। उन्हें धर्म बदलने का लालच दे रहा था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मुख्य प्रपोछी जोड़ी मैथ्यू और उसके दामाद कॉलिंन को अपने साथ थाने ले आई।
विदेशी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज
वीजा की शर्तो के उलंघन पर 23 अप्रैल को कैथून पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि अमेरिकी विदेशी नागरिक कॉलीन ने रामजी की टापरियां में अवैध रूप से बिना अनुमति के भील समुदाय की अवैध रूप से मीटिंग व भोजन का आयोजन करवाया जाकर वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया है। विदेशी नागरिक ट्यूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। कॉलिन जॉय मैथ्यू का दामाद है।