Pakistani Army Officer Video; London Indian Protest | Pahalgam Attack | पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों को धमकाया: गला रेतने का एक्शन किया, एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन अभिनंदन की तस्वीर दिखाई

Actionpunjab
4 Min Read


लंदन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में सेना और वायुसेना सलाहकार कर्नल तैमूर राहत ने पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय लोगों को मारने की धमकी दी। - Dainik Bhaskar

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में सेना और वायुसेना सलाहकार कर्नल तैमूर राहत ने पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय लोगों को मारने की धमकी दी।

पहलगाम हमले को लेकर लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को एक सीनियर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने धमकाने की कोशिश की। इस अधिकारी ने हाथ से गला रेतने का एक्शन किया और फिर मुस्करा दिया।

इतना ही नहीं, इस अधिकारी ने अपने हाथों में भारतीय एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिन्हें फरवरी 2019 में पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था। इस पोस्टर पर लिखा था- चाय इज फैन्टास्टिक। यानी चाय कमाल की है।

पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय।

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय।

वीडियो में दिख रहा शख्स की कर्नल तैमूर के नाम से हुई

ये वीडियो क्लिप शनिवार सुबह से वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस क्लिप में दिखाई देता है कि लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में सेना और वायुसेना सलाहकार कर्नल तैमूर राहत दूतावास की बालकनी पर खड़े होकर प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो शुक्रवार का है, जब बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग शांति से प्रदर्शन करने के लिए दूतावास के बाहर जुटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन में 500 से ज्यादा ब्रिटिश हिंदुओं ने हिस्सा लिया था। वे भारतीय झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर पहलगाम अटैक के विक्टिम्स के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अधिकारी के एक्शन की निंदा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे ‘घिनौना’ और ‘बेशर्म’ व्यवहार बताया। लोगों ने कहा कि ये डिप्लोमैट के सूट में आतंकी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान अभिनंदन की तस्वीर क्यों दिखाता है। उसे भारत के दबाव में अभिनंदन को लौटाना पड़ा था। इसमें पाकिस्तान सरकार की हार थी।

पाकिस्तानी पीएम बोले- हमले की जांच कराने को तैयार

वहीं, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम हमले के बाद हर जांच के लिए तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है।

पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में एक परेड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान पर ऐसे हमले के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना जाहिए। एक जिम्मेदार देश के तौर पर पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।

बिलावल भुट्‌टो बोले- सिंधु में हमारा पानी बहेगा, नहीं तो उनका खून बहेगा

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा।

भुट्टो ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक झटके में सिंधु जल समझौता को तोड़ दें। हम इसे नहीं मानते हैं। हमारी अवाम इसे नहीं मानती। हजारों साल से हम इस नदी के वारिस हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *