Illegal gravel mining in Chambal river, three tractor-trolleys seized | चंबल नदी में अवैध बजरी खनन, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज – Dholpur News

Actionpunjab
2 Min Read



मनियां पुलिस ने चंबल नदी से अवैध खनन कर ले जाई जा रही बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

धौलपुर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में थाना मनियां पुलिस ने चंबल नदी से अवैध खनन कर ले जाई जा रही बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

.

थानाधिकारी रामनरेश मीना को सूचना मिली कि मोरेधा से जलालपुर की तरफ कुछ ट्रैक्टर अवैध बजरी ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोरेधा-जलालपुर मार्ग पर तीन बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका।

पुलिस को देखते ही ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन ऊबड़-खाबड़ जमीन की वजह से ड्राइवर फरार हो गए। जांच में पाया गया कि तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली में गीली चंबल रेता भरी हुई थी। साथ ही दो खाली ट्रॉली भी मिलीं।

यह बजरी चंबल नदी के घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से निकाली गई थी। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवरों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और फॉरेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *