Rohtak health department fetal sex determination PCPNDT team West Delhi Raid Bahadurgarh Haryana | रोहतक हेल्थ विभाग ने किया भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश: वेस्ट दिल्ली के बक्करवाला से पकड़ा आरोपी, मुंडका थाने में केस दर्ज – Rohtak News

Actionpunjab
3 Min Read


रोहतक सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य।

रोहतक के हेल्थ विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने वेस्ट दिल्ली के बक्करवाला में रेड करते हुए भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। हेल्थ विभाग की टीम ने एक आरोपी को मौके से पकड़ा, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। हेल्थ विभाग की टीम ने आरोपी क

.

रोहतक सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि हेल्थ विभाग को गुप्त सूचना मिली कि रोहतक की गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच बहादुरगढ़ व नजफगढ़ दिल्ली के नज़दीक एक गिरोह द्वारा की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जिला समुचित प्राधिकरण पीसीपीएनडीटी ने रेड टीम का गठन किया। टीम ने रेड मारते हुए भ्रूण लिंग जांच के मामले में आरोपी को काबू किया।

हेल्थ विभाग की टीम में ये रहे शामिल हेल्थ विभाग की रेड मारने वाली टीम में डॉ. विश्वजीत राठी जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी रोहतक, डॉ. विशाल चौधरी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी हस्सनगढ़ रोहतक तथा डॉ. मोहित गिल चिकित्सा अधिकारी पीएचसी निंदाना को शामिल किया गया।

जिला सिविल सर्जन कार्यालय।

जिला सिविल सर्जन कार्यालय।

डिकॉय को दलाल ने बुलाया नजफगढ़ सीएमओ डॉ. रमेश ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले दलाल से संपर्क किया गया तो दलाल ने डिकॉय गर्भवती महिला को नजफगढ़ बुलाया। नजफगढ़ पहुंचने पर दलाल से संपर्क करने पर वह गर्भवती महिला से मिलने आया और कुछ देर इंतजार करने को कहा। रेड टीम लगातार छुप कर पीछा कर रही थी। आगे से सिग्नल मिलते ही दलाल गर्भवती महिला के साथ कुछ दूर बक्करवाला गांव से पहले नाले वाले पुल पर लेकर गया।

स्कूटी पर डिकॉय को लेकर गया आरोपी डॉ. रमेश ने बताया कि पुल पर दूसरा दलाल स्कूटी से आया और महिला को स्कूटी पर बैठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर गांव बक्करवाला के एक घर में ले गया, जहां एक महिला द्वारा गैरकानूनी तरीके से डिकॉय महिला की भ्रूण लिंग जांच कर उसको लड़का बताया। भ्रूण लिंग जांच करने वाली महिला पहले भी इसी मामले में पकड़ी जा चुकी है। मुंडका थाने में मामले को लेकर केस दर्ज करवाया गया। टीम ने मुख्य दलाल गौरव गोयल को मौके पर पकड़ लिया, जबकि बाकी लोग अभी फरार हैं।

5 माह में हेल्थ विभाग ने करवाई 10वीं एफआईआर डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए हेल्थ विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके चलते पिछले 5 महीने में पीसीपीएनडीटी एवं एमटीपी एक्ट के तहत 10वीं एफआईआर दर्ज करवाई गई। अप्रैल के महीने की चौथी एफआईआर है। भ्रूण लिंग जांच या भ्रूण हत्या में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *