![]()
पुलिस आरोपियों से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य के विषय में जानकारी जुटा रही है।
लखनऊ के महानगर में रविवार शाम ड्यूटी पर तैनात सिपाही को चार साधू के पकड़े पहने युवकों ने बातों में फंसा लिया। उसके बाद कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। सिपाही के चक्कर आने पर मदद के बहाने बैठाया और गले से चेन उतार ली। इसी दौरान दुकानदारों ने शक होने पर च
.
धार्मिक बातों में फंसाकर नशीला पदार्थ सुंघाया महानगर पुलिस के मुताबिक सिपाही संदीप कुमार रविवार को गोल चौराहे के पास तैनात थे। दोपहर बाद चार भगवा धारी युवक पहुंचे। जिन्होंने धार्मिक बातें करने के साथ भविष्य को लेकर बातचीत शुरू कर दी। संदीप उनकी बातों में आ गया और काफी देर तक बातें करता रहा। इसका फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके गश खाने पर गले की चेन उतार ली। संदीप को गिरता देख स्थानीय दुकानदारों ने संदेह होने पर सभी को रोकने की कोशिश की। पकड़ने जाने के डर से सभी भागने लगे। इस पर भीड़ ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया। उसके बाद जमकर पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से चेन भी बरामद कर ली गई।