Ludhiana sukhchain gogi appointed pada chairman punjab | पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी में नई नियुक्ति: दिवंगत विधायक गोगी की पत्नी सुखचैन को बनी चेयरमैन, 29 को चंडीगढ़ में होगी शपथ – Ludhiana News

Actionpunjab
1 Min Read


विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी का मुंह मीठा कराते उनके समर्थक

पंजाब सरकार ने लुधियाना के दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) का चेयरमैन नियुक्त किया है। सुखचैन गोगी 29 अप्रैल को चंडीगढ़ के सेक्टर 33-डी में अपना पदभार संभालेंगी।

.

विधायक गोगी के निधन के बाद लुधियाना विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। इस फैसले से गोगी परिवार निराश था। सुखचैन गोगी लगातार क्षेत्र के मतदाताओं और समर्थकों के संपर्क में थीं। उनके बेटे भी क्षेत्र में सक्रिय थे।

विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी को बधाई देते उनके समर्थक

विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी को बधाई देते उनके समर्थक

लुधियाना में चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गोगी परिवार को उच्च पद देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

चेयरमैन पद पर नियुक्ति के बाद गोगी परिवार ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। सुखचैन गोगी ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *