The matchstick set the petrol on fire | माचिस की तिल्ली पेट्रोल में आग लगी: मिस्त्री सहित दो जने झुलसे, अचानक आग पकड़ गया पेट्रोल – Alwar News

Actionpunjab
1 Min Read



अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में बाइक सर्विस स्टेशन पर बीड़ी पी रहे एक व्यक्ति ने माचिस की तिल्ली पास में फेंक दी। जिससे अचानक से पेट्रोल में आग लग गई और पास में खड़े 15 वर्षीय छात्र भीम सिंह और मैकेनिक मजीद शामिल झुलस गए।

.

युवक भीम सिंह बाइक सर्विस कराने पड़ौस की दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान एक ग्राहक ने बीड़ी पीकर जली हुई तिल्ली वहीं पास में फेंक दी। जिसके कारण अचानक पेट्रोल में आग लगी। भीम सिंह आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में मैकेनिक मजीद भी आग की लपटों में आ गया। दोनों के हाथ पैर झुलसे हैं। जिनको तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैकेनिक मजीद ने बताया कि मैं बाइक की सर्विस कर रहा था, तभी एक आदमी ने बीड़ी पीकर माचिस की तिल्ली नीचे फेंकी, जहां पेट्रोल गिरा हुआ था। अचानक आग लग गई। मैंने बच्चे को बचाने की कोशिश की, पर खुद भी झुलस गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *