jind-julana-army-man-pistol-accidentally-shoots-wife-during-cleaning-update | जुलाना में फौजी की पत्नी को लगी गोली: पति से पिस्तौल साफ करते समय चली, रोहतक पीजीआई रेफर, केस दर्ज – Julana News

Actionpunjab
1 Min Read



जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के जैजैवंती गांव में एक फौजी की पिस्तौल से चली गोली से उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना 14 अप्रैल को हुई। मामले में जांच करते हुए पुलिस द्वारा 15 दिन बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

.

कंधे में लगने से महिला घायल

जानकारी के अनुसार फौजी सुंदर अपनी पिस्तौल की सफाई कर रहा था। उसकी पत्नी ममता पास ही बैठी थी। पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। गोली ममता के कंधे में लगी और वह वहीं गिर गई। सुंदर उसे तुरंत जींद के नागरिक अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए सुंदर अपनी पत्नी को रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गया।

महिला बोली-किसी का दोष नहीं

वहां से छुट्टी के बाद हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 अप्रैल को ममता ने पुलिस को बयान दिया। उसने कहा कि यह एक हादसा था और किसी का कोई दोष नहीं है। ममता के माता-पिता ने भी इस बात की पुष्टि की। जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *